कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में झमाझम बारिश

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी जिलों में बारिश जारी रहेगी, जबकि दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में कमी आने की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश के आसार हैं। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

Source: Samachar Jagat

Read the live feed on ZapIndies