वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम 88 रन बनाकर रन आउट हुए, लेकिन बतौर कप्तान सर्वोच्च बल्लेबाजी औसत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 52.66 की औसत से 1896 रन बनाकर उन्होंने सलीम मलिक, इमरान खान, इंजमाम-उल-हक और मिस्बाह-उल-हक को पीछे छोड़ा। अब्दुल्ला शफीक 132 रन पर नाबाद हैं, पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 333 रन बना लिए हैं।
बाबर आजम ने इमरान खान समेत चार कप्तानों का रिकॉर्ड तोड़ा
Source: Patrika Hindi
Read the live feed on ZapIndies