जंतर-मंतर भाषण के बाद सिपाही शेर सिंह बर्खास्त

जंतर-मंतर भाषण के बाद सिपाही शेर सिंह बर्खास्त

उत्तराखंड पुलिस ने जंतर-मंतर के Gen-Z आंदोलन में मंच से भाषण देकर चर्चा में आए सिपाही शेर सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया। विभाग ने अनुशासन और आचरण नियमों के गंभीर उल्लंघन का हवाला दिया। शेर सिंह पहले से निलंबित थे और उन पर गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गिरोह के साथ उगाही, जमीन कब्जाने समेत गंभीर आपराधिक आरोप हैं। प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने अभिजीत दिपके के समर्थन में भाषण दिया था और इस्तीफा लहराया था।

Source: Aaj Tak

Read the live feed on ZapIndies