दतिया उपचुनाव: फर्जी निष्कासन पत्र मामले में भाजपा के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

दतिया उपचुनाव: फर्जी निष्कासन पत्र मामले में भाजपा के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा के निष्कासन का फर्जी पत्र वायरल करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में जिला मीडिया प्रभारी शादाब, नगर उपाध्यक्ष शाहरूख और कार्यकर्ता क्रिश रावत शामिल हैं। पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से तैयार किया गया था, जिसे मतदान के दिन वायरल कर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई।

Source: Nai Dunia

Read the live feed on ZapIndies