साइबर ठगों से बचने के लिए राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी

साइबर ठगों से बचने के लिए राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी

राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने स्मार्टफोन में निजी जानकारी सुरक्षित रखने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि भारत में रोजाना 1.3 लाख से अधिक साइबर हमले होते हैं। साइबर ठग पहचान चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और कॉरपोरेट जासूसी जैसे तरीकों से लोगों को निशाना बनाते हैं। हाल में बैंक ऑफ बड़ौदा डेटा लीक और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामले सामने आए हैं।

Source: Samachar Jagat

Read the live feed on ZapIndies