आकिब नबी की ताकत तेज रफ्तार नहीं, बल्लेबाजों को गलती पर मजबूर करना: इरफान पठान

आकिब नबी की ताकत तेज रफ्तार नहीं, बल्लेबाजों को गलती पर मजबूर करना: इरफान पठान

भारत के पूर्व हरफनमौला इरफान पठान ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत तेज रफ्तार नहीं, बल्कि शीर्ष बल्लेबाजों को रक्षात्मक बल्लेबाजी के दौरान गलती करने पर मजबूर करने की क्षमता है। नबी को जसप्रीत बुमराह की चोट के कारण श्रीलंका में 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। पठान ने नबी की गेंदबाजी शैली और कलाई की स्थिति की सराहना की।

Source: Lokmat Hindi

Read the live feed on ZapIndies