छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी, 500 करोड़ का निवेश

छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी, 500 करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को मंजूरी दी गई। पांच साल के इस मिशन पर 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसके तहत 100 AI डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे और 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी। साथ ही, 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैबिनेट ने BEML को भूमि आवंटन और WAMIS लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

Source: IBC24 Hindi

Read the live feed on ZapIndies