रूस में ड्रोन फैक्टरी निदेशक कार धमाके में घायल, चालक की मौत

रूस में ड्रोन फैक्टरी निदेशक कार धमाके में घायल, चालक की मौत

रूसी सेना को ड्रोन आपूर्ति करने वाली फैक्टरी के निदेशक व्लादिमीर तकाचुक मॉस्को से 1,400 किलोमीटर पूर्व येकातेरिनबर्ग के पास बोल्शोय इस्तोक में मंगलवार देर रात कार विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके चालक की मौत हो गई। तकाचुक 'उपीर' ड्रोन बनाने वाली यूराल्ड्रोनजावोड फैक्टरी के प्रमुख हैं। सरकारी एजेंसियों तास और आरआईए नोवोस्ती ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने तुरंत कोई बयान नहीं दिया। यूक्रेन युद्ध के समर्थक तकाचुक के टेलीग्राम चैनल पर 6,50,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Source: IBC24 Hindi

Read the live feed on ZapIndies