इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने अपने 24वें स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ में 'छात्र विजय दिवस' कार्यक्रम आयोजित कर छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग उठाई। जेजेपी नेताओं ने बढ़ती फीस, पेपर लीक और शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप पर सरकार को घेरा। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फीस स्ट्रक्चर कमीशन बनाने और पेपर लीक के खिलाफ कड़े कानून की मांग की। जेजेपी युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अगले एक साल तक आंदोलन का ऐलान किया।
इनसो के 24वें स्थापना दिवस पर छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग
Source: Dainik Tribune Hindi
Read the live feed on ZapIndies