शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का किया ऐलान

शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का किया ऐलान

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए। उन्होंने कहा कि उनकी वापसी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश को विकास और धर्मनिरपेक्षता के रास्ते पर लाने के लिए है। इस बीच, उनके संबोधन के बाद अवामी लीग के पूर्व सांसद और क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर हमला हुआ। हसीना पर बांग्लादेश में 663 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से कई हत्या के हैं।

Source: Aaj Tak

Read the live feed on ZapIndies