चारधाम यात्रा: एलईडी स्क्रीन से मिलेगी मौसम और मार्ग की जानकारी

चारधाम यात्रा: एलईडी स्क्रीन से मिलेगी मौसम और मार्ग की जानकारी

चारधाम यात्रा मार्ग पर भद्रकाली और मलेथा (श्रीनगर) में अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिन पर यात्रियों को मौसम, सड़क बंद होने, वैकल्पिक मार्ग और प्रशासन के निर्देशों की रियल टाइम जानकारी मिलेगी। करीब 68 लाख रुपये की लागत से बन रही यह व्यवस्था यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगी। लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी खंड, ऋषिकेश को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसी माह के अंत तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है।

Source: Amar Ujala

Read the live feed on ZapIndies