राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 7-8 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी

राजस्थान के 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 7-8 अगस्त को भारी वर्षा की चेतावनी

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिससे जयपुर, भरतपुर, बीकानेर समेत 17 जिलों में बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त को कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी दी है। पिछले 24 घंटों में डीग के रारह क्षेत्र में सबसे अधिक 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से उत्तर-पूर्वी जिलों में तापमान में गिरावट आई है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में गर्मी बनी हुई है।

Source: Hari Bhoomi

Read the live feed on ZapIndies