इंदौर के खजराना थाने के पूर्व टीआई दिनेश वर्मा को पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह ने गंभीर अनियमितताओं का दोषी पाते हुए तीन साल के लिए निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदावनत कर दिया। वर्मा पर 742 प्रकरणों में पाकेट गवाह इरशाद और 504 में नवीन को गवाह बनाने तथा नकली हस्ताक्षर कर अभियुक्तों को लाभ पहुंचाने के आरोप सिद्ध हुए। आयुक्त ने पुलिस रेगुलेशन के उल्लंघन की बात कही।
खजराना थाना पूर्व टीआई दिनेश वर्मा पदावनत, एसआई बनाए गए
Source: Nai Dunia
Read the live feed on ZapIndies