रायपुर में धूमधाम से मनाया गया सम्बलपुरी दिवस

रायपुर में धूमधाम से मनाया गया सम्बलपुरी दिवस

रायपुर में सम्बलपुरी दिवस पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर सम्बलपुरी संस्कृति और विरासत को जीवंत किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ समलेई और माँ रामचंडी की पूजा से हुई, जिसके बाद लोकनृत्य, भजन और सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुतियाँ दीं गईं। खेल प्रतियोगिताओं में रीति भोई, सीमा पंडा, पल्लवी प्रधान, मंजू प्रधान, प्रज्ञा पंडा और अनुपमा प्रधान विजेता रहीं। अंत में महिलाओं ने संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Source: Hari Bhoomi

Read the live feed on ZapIndies