भारतीय सेना ने चीन और पाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात सैनिकों तक राशन, दवाइयां, गोला-बारूद और अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए 2,715 लॉजिस्टिक्स ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए आरएफआई जारी किया है, जिसमें तीन ऊंचाई श्रेणियों (6,000 फीट तक, 6,000-12,000 फीट, 12,000-20,000 फीट) के ड्रोन शामिल हैं। यह कदम 'ऑपरेशन सिंदूर' के अनुभवों के बाद उठाया गया है, जिससे दुर्गम इलाकों में सप्लाई तेज, सुरक्षित और किफायती हो सकेगी।
सेना खरीदेगी 2,715 लॉजिस्टिक्स ड्रोन, सीमा पर सप्लाई होगी आसान
Source: Dainik Tribune Hindi
Read the live feed on ZapIndies