कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार शाम से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। मेरठ की ओर से आने वाली लेन केवल डाक कांवड़ के लिए आरक्षित रहेगी, जबकि पैदल और बाइक से आने वाले कांवड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुन बिसेन ने बताया कि मेरठ पुलिस के समन्वय से डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। डीएमई के तीनों प्रवेश बिंदु बंद रहेंगे, लेकिन गाजियाबाद की ओर निकासी मार्ग खुले रहेंगे। समानांतर एनएच-9 पर सामान्य यातायात जारी रहेगा।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से सिर्फ डाक कांवड़, आम वाहनों पर रोक
Source: Amar Ujala
Read the live feed on ZapIndies