तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन शुक्रवार को सऊदी अरब की एक दिवसीय यात्रा पर जाएँगे, जहाँ वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग को लेकर तीनों देशों के बीच सहयोग गहरा रहा है। इससे पहले गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से बात की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक में सैन्य गठबंधन की घोषणा हो सकती है।
शहबाज़ शरीफ़ के बाद अर्दोआन सऊदी अरब पहुँचेंगे, मोदी-नेतन्याहू वार्ता
Source: BBC Hindi
Read the live feed on ZapIndies