40 साल बॉलीवुड में डांस, आज लोकल ट्रेन में काम ढूंढती हैं रुबीना खान

40 साल बॉलीवुड में डांस, आज लोकल ट्रेन में काम ढूंढती हैं रुबीना खान

बॉलीवुड में 40 साल तक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ डांस करने वाली रुबीना खान आज मुंबई की लोकल ट्रेन से काम की तलाश में निकलती हैं। सिंगल मदर होने के कारण उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, और महीने में मुश्किल से एक-दो प्रोजेक्ट मिलते हैं, जिससे आमदनी 20-25 हजार रुपये तक सीमित है। कोविड के दौरान काम बंद होने से उन्हें कई कठिन दिनों का सामना करना पड़ा। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कई फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आती हैं।

Source: Prabhat Khabar

Read the live feed on ZapIndies