गुटखा बैन करने वाले गांव में अब चिट्टे की धड़ल्ले से बिक्री

गुटखा बैन करने वाले गांव में अब चिट्टे की धड़ल्ले से बिक्री

हनुमानगढ़ जिले का मक्कासर गांव, जिसने 1993 में गुटखा-तंबाकू पर प्रतिबंध लगाकर मिसाल कायम की थी, अब चिट्टा और हीरोइन जैसे घातक नशे की चपेट में है। नशे के कारोबार का विरोध करने वाले दुकानदार और पूर्व सरपंच पर हमले हुए हैं। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि पुलिस नशे के ठिकानों पर दबिश दे रही है और अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई कर रही है।

Source: Patrika Hindi

Read the live feed on ZapIndies