एक अध्ययन के अनुसार, 2050 तक भारत में लगभग 34.7 करोड़ लोग (हर पांच में से एक) 60 वर्ष या अधिक आयु के होंगे, और 10 में से 7 बुजुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों में रहेंगे। 'ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया' (टीआरआई) का श्वेतपत्र बताता है कि भारत समृद्ध होने से पहले ही वृद्ध होती आबादी वाला देश बन रहा है, जिससे पारंपरिक पारिवारिक देखभाल व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है। कामकाजी आयु वर्ग के लोगों की संख्या प्रति बुजुर्ग 2001 में 8.4 से घटकर 2026 तक 5.2 रहने का अनुमान है।
2050 तक भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति होगा 60+
Source: Lokmat Hindi