भारत ने विदेशी फंडिंग नियमों को लेकर अमेरिकी सांसद की टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा कि यह आंतरिक मामला है और संसद ही फैसला करेगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका समेत कई देश विदेशी फंडिंग को रेगुलेट करते हैं। प्रस्तावित FCRA संशोधन में एक अधिकृत संस्था बनाने का प्रावधान है, जो रद्द या समाप्त रजिस्ट्रेशन वाली संस्थाओं की संपत्ति की देखरेख करेगी।
FCRA संशोधन पर भारत का सख्त रुख, अमेरिकी आपत्ति खारिज
Source: Dainik Tribune Hindi