अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल-गैस खरीदने वाले भारत, चीन समेत पांच देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल 86-11 वोटों से पारित कर दिया। 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' नामक इस बिल का उद्देश्य यूक्रेन युद्ध के लिए रूस की वित्तीय मदद को कमजोर करना है। अब यह हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जाएगा, जहां पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से यह कानून बनेगा।
रूस से तेल खरीदने वाले भारत-चीन पर 100% टैरिफ का बिल अमेरिकी सीनेट से पास
Source: Hari Bhoomi