लखीमपुर खीरी के गौरीफंटा बॉर्डर पर अब आधार कार्ड से एंट्री नहीं दी जाएगी। वयस्कों को वोटर आईडी, पासपोर्ट या वैध प्रपत्र दिखाने होंगे। बच्चों के लिए स्कूल आईडी और आधार स्वीकार्य है। तीसरे देश के नागरिकों के लिए बनबसा चेक पोस्ट निर्धारित है। सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और स्कैनिंग कड़ी कर दी है।
भारत-नेपाल सीमा पर आधार से एंट्री बंद, अब ये दस्तावेज होंगे जरूरी
Source: News18 Hindi