इस्लामाबाद में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नमाज से पहले एक रेस्टोरेंट में खाना खाकर मस्जिद पहुंचा था, जहां अचानक गिर पड़ा। वह जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों के परिवारों की मदद करने वाले विंग का प्रमुख था। संगठन के एक ऑपरेटिव ने हाल ही में अज्ञात लोगों द्वारा 30 सदस्यों की हत्या का दावा किया था।
लश्कर कमांडर कारी सईद की रहस्यमयी मौत, मुंबई हमले से जुड़ा था
Source: Prabhat Khabar