झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि JSSC CGL परीक्षा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की निगरानी में हुई है, इसलिए इसे रद्द करना संभव नहीं है। सरकार ने 14वीं JPSC, बैकलॉग 23 और बैकलॉग 25 परीक्षाएं रद्द कर दी हैं और CID जांच का आदेश दिया है। छात्रों की मांगों पर तीन दिन से बातचीत चल रही है, लेकिन वे सोमवार को विधानसभा घेराव की योजना पर अड़े हैं।
सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट की निगरानी में हुआ CGL, रद्द करना संभव नहीं: मंत्री
Source: Patrika Hindi