झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर सरकार और छात्रों के बीच रविवार को हुई दूसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही। सरकार ने 98% मांगें मानने का दावा किया, जबकि छात्रों ने इसे झूठ बताया और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया। सीबीआई जांच और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग पर गतिरोध बना हुआ है।
जेपीएससी-जेएसएससी विवाद: वार्ता बेनतीजा, छात्रों का विधानसभा घेराव तय
Source: Live Hindustan