पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। झटके राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों और पड़ोसी देशों इक्वाडोर व वेनेजुएला तक महसूस किए गए। चोको प्रांत की राजधानी क्विब्दो में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने आफ्टरशॉक्स की चेतावनी दी है।
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत
Source: Hari Bhoomi