वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि ग्राहकों से यूपीआई पेमेंट पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे दुकानदारों और कम राशि के लेन-देन को भी मुफ्त रखा जाएगा। हालांकि, एमडीआर लागू करने की संभावना पर चर्चा जारी है, लेकिन अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
यूपीआई पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया
Source: OneIndia Hindi