राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने 600 चिकित्सा अधिकारियों के पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। विभाग में अब तक 39,288 पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं।
राजस्थान में 600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी
Source: Patrika Hindi