हैदराबाद के नालसार विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रशासन को ईमेल भेजकर 2026 के दीक्षांत समारोह में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को आमंत्रित करने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। छात्रों ने पुलिस कार्रवाई पर सीजेआई की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि उनसे डिग्री लेना नालसार के मूल्यों के खिलाफ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
नालसार के छात्रों ने सीजेआई को दीक्षांत समारोह में न बुलाने की मांग की
Source: BBC Hindi