ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किसी भी बातचीत या समझौते से इनकार करते हुए 20 जनवरी 2029 तक इंतजार करने की रणनीति चुनी है। संसद अध्यक्ष के सलाहकार माजिद शाकेरी ने 'न युद्ध, न शांति' की नीति के तहत यह ऐलान किया। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर पाबंदियां बरकरार रखते हुए 300 अरब डॉलर मुआवजा, जब्त संपत्तियों की रिहाई और पश्चिम एशिया से अमेरिकी सेना की वापसी की शर्तें दोहराई हैं। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर गहरा संकट मंडरा रहा है।
ईरान ने ट्रंप से बातचीत से इनकार किया, होर्मुज 2029 तक बंद रहेगा
Source: News18 Hindi