उत्तराखंड के चमोली जिले में तमक नाले पर बना बेली ब्रिज सोमवार को अतिवृष्टि के कारण बह गया, जिससे नीती घाटी के एक दर्जन गांव और सीमा क्षेत्र का सड़क संपर्क टूट गया। एक व्यक्ति और एक वाहन के बह जाने की सूचना है। राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं, और बीआरओ वैकल्पिक व्यवस्था के लिए काम कर रहा है।
चमोली में तमक नाले का बेली ब्रिज बहा, एक दर्जन गांव कटे
Source: Dainik Tribune Hindi