रेल मंत्रालय ने उधना-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन को नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस (20437/20438) के रूप में संचालित करने की मंजूरी दी है। यह गुजरात से चलने वाली तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जो साप्ताहिक चलेगी और राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी। पश्चिम रेलवे जल्द संचालन तिथि घोषित करेगा।
अमृत भारत एक्सप्रेस: उधना-प्रयागराज समेत तीन स्पेशल ट्रेनें नियमित
Source: Patrika Hindi