दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 13 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते सुबह 4 से 10 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग समेत कई मार्ग बंद रहेंगे, जिससे मध्य, पूर्वी और उत्तरी दिल्ली में जाम की संभावना है। पुलिस ने वैकल्पिक रूट अपनाने और मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है।
दिल्ली में 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस रिहर्सल, कई रास्ते रहेंगे बंद
Source: News18 Hindi