UPI और RuPay डेबिट कार्ड का डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर चलाने में सालाना करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, यानी हर ट्रांजैक्शन पर करीब 83 पैसे की लागत आती है। सरकार ने 2021-22 से 2024-25 के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए करीब 8730 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी, जो कुल लागत का सिर्फ 11% है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए विधेयक में UPI और RuPay कार्ड पर कुछ मामलों में फीस लगाने का प्रस्ताव है।
UPI लेनदेन पर कितना खर्च? सरकारी आंकड़ों का खुलासा
Source: ABP Hindi