श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए 18 शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों में से सात का मंगलवार को इंटरव्यू हुआ। चयन प्रक्रिया में 34 बिंदुओं वाले मूल्यांकन प्रारूप में भीड़ प्रबंधन, धार्मिक जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता पर जोर दिया गया। तीन सदस्यीय समिति दो सितंबर से पहले ट्रस्ट को तीन नामों का पैनल सौंपेगी, जिसके बाद अंतिम फैसला ट्रस्ट करेगा।
राम मंदिर सीईओ चयन: 18 उम्मीदवारों से 34 सवाल, तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा जाएगा
Source: Amar Ujala