अभिनेता प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि उनका नाम बेंगलुरु की मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जिसे उन्होंने 'मज़ाक' बताया। हालांकि, बेंगलुरु सिटी सेंट्रल कॉरपोरेशन ने इन आरोपों को गलत बताया। अधिकारियों के अनुसार, बीएलओ की जांच में पाया गया कि वे पुराने पते पर नहीं रहते, इसलिए नाम 'शिफ्टेड' दर्ज किया गया। उन्हें नए पते पर फॉर्म-6 के जरिए नाम दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
प्रकाश राज का वोटर लिस्ट से नाम हटाने का दावा, प्रशासन ने किया खंडन
Source: BBC Hindi