गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। उन्होंने आज 3 बजे से चर्चा शुरू करने और कल 3 बजे जवाब देने की पेशकश की। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें शाह का लेक्चर नहीं सुनना, पहले बताएं कि जंतर-मंतर पर छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं। 17 दिनों से संसद की कार्यवाही ठप है।
संसद में चर्चा को तैयार सरकार, विपक्ष ने ठुकराया प्रस्ताव
Source: Samachar Jagat