श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद अब ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के भी दौरे से बाहर होने की संभावना है। हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे सुंदर को मेडिकल टीम पूरी तरह फिट हुए बिना मैच में उतारने का जोखिम नहीं लेना चाहती। चयनकर्ता फिलहाल उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी को शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं।
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, सुंदर की फिटनेस पर संकट
Source: OneIndia Hindi