हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के मामले में खाप पंचायतों और किसान संगठनों की महापंचायत ने पुलिस को 13 अगस्त तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। अगर ऐसा नहीं हुआ तो 14 अगस्त को हरियाणा के सभी टोल नाके जाम करने और 15 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान किया गया। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
हिसार हत्याकांड: खापों ने 13 अगस्त तक गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया
Source: Hari Bhoomi