राज्यसभा ने बुधवार को 'केरल (नाम में परिवर्तन) विधेयक, 2026' सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जिससे राज्य का नाम आधिकारिक रूप से 'केरलम' हो जाएगा। यह विधेयक लोकसभा से पहले ही पारित हो चुका है। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इसे पूरे भारत के लिए गर्व की बात बताया।
केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने वाला विधेयक राज्यसभा में पारित
Source: Prabhat Khabar