सोनीपत के गन्नौर में स्कूल गेट गिरने से 11 वर्षीय छात्र यश कुमार की मौत के बाद हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्यभर के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने हिसार के पुराने मामले में दिए गए आश्वासनों के अनुपालन की जांच के साथ सोनीपत के सभी स्कूलों की स्थिति भी मांगी है। अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी।
सोनीपत स्कूल हादसे के बाद हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों की सुरक्षा जांच के आदेश
Source: Dainik Tribune Hindi