धार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 52 किलोग्राम प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 15,340 रुपये है। दूध, घी, पनीर और मिठाइयों के 15 नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धार में 52 किलो एनालॉग पनीर जब्त, 15 नमूने लैब भेजे
Source: Nai Dunia