हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सत्र तीन दिन चलने की संभावना है, हालांकि अंतिम निर्णय बिजनेस एडवाइजरी कमेटी करेगी। विपक्ष कानून-व्यवस्था और कर्मचारियों के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से, तीन दिन चलने की संभावना
Source: Dainik Tribune Hindi