1947 में देश के बंटवारे के बाद तीन क्रिकेटरों ने भारत के लिए खेलने के बाद पाकिस्तान का रुख किया। अब्दुल हफीज कारदार, आमिर इलाही और गुल मोहम्मद ने विभाजन से पहले भारत के लिए टेस्ट मैच खेले थे। कारदार पाकिस्तान के पहले टेस्ट कप्तान बने, जबकि गुल मोहम्मद ने 1956 में पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला।
भारत से पाकिस्तान पहुंचे तीन क्रिकेटर
Source: TV9 Bharatvarsh