बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के छात्रों के बार एनरोलमेंट पर लगी रोक हटा दी है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत के खिलाफ कथित अभियान की जांच के बीच आया है। BCI ने कहा कि छात्र अपनी पसंद की स्टेट बार काउंसिल में एनरोल करा सकते हैं, जबकि वाइस-चांसलर की रिपोर्ट का इंतजार जारी है।
CJI विवाद में BCI का यू-टर्न, NALSAR छात्रों का एनरोलमेंट हुआ बहाल
Source: Lokmat Hindi