यूडीआईएसई 2025-26 की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में उच्च प्राथमिक स्तर पर 38.8% बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं, जिनमें लड़के 40.1% और लड़कियां 37.3% हैं। केवल 38.5% छात्र 12वीं तक पहुंच पाते हैं। राज्य सरकार शिक्षा पर बजट का 20% खर्च करने के बावजूद, 2,996 स्कूल बिना भवन के चल रहे हैं और 2,006 स्कूलों में एक ही शिक्षक है। शिक्षा मंत्री ने केंद्र से 7,900 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग की है।
बिहार में 12वीं तक पहुंचते-पहुंचते 61.5% छात्र स्कूल छोड़ देते हैं
Source: Lokmat Hindi