तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि कृष्णनगर सर्किट हाउस में रात 9:47 बजे फोन और 10:52 बजे लिखित आदेश से कमरा खाली करने को कहा गया। बाहर 'जय श्री राम' के नारे लग रहे थे। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को टैग कर मामला उठाया और कहा कि वे पीछे नहीं हटेंगी।
महुआ मोइत्रा ने सर्किट हाउस खाली करने के आदेश पर लगाया आरोप
Source: Navbharat Times