आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन करने की योजना बना रहा है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से 21 साल के जुड़ाव को सम्मान देने के लिए यह तारीख चुनी गई है।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 गांधी जयंती पर शुरू होने की संभावना
Source: Zee News Hindi