महाराष्ट्र FDA ने क्विक-कॉमर्स कंपनियों ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी इंस्टमार्ट के 12 वेयरहाउस के परमिट सस्पेंड कर दिए हैं। जांच में साफ-सफाई, खराब सब्जियां, कॉकरोच और चूहों की बीट जैसी गंभीर खामियां मिलीं। FDA ने 86 ठिकानों का निरीक्षण किया, जिसमें 60 को नोटिस जारी किया गया। फूड सेफ्टी चीफ ने सेहत से समझौता न करने की चेतावनी दी है।
महाराष्ट्र FDA ने ब्लिंकिट, जेप्टो, इंस्टमार्ट के 12 वेयरहाउस के परमिट सस्पेंड किए
Source: Zee News Hindi